दिल्ली । श्रवण राही स्मृति न्यास वर्ष २०११ के श्रवण राही काव्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित करता है। अंतिम तिथि तक प्राप्त पूर्ण प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ रचना को वर्ष २०११ का श्रवण राही काव्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कृत रचना के रचयिता को पुरस्कार स्वरूप ५१०० रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अधिकतम आयु ३५ वर्ष है। रचनाएँ काग़ज़ के एक ओर साफ़-साफ़ लिखाई में लिखी हुईं अथवा छपी हुई होनी चाहिए। प्रतियोगिता में हिन्दी भाषा की किसी भी बोली अथवा शैली में मूल रूप से रचित रचना ही सम्मिलित की जा सकती है। किसी अन्य भाषा से अनूदित रचना को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। एक कवि की अधिकतम तीन रचनाएँ प्रतियोगिता में शामिल की जा सकती हैं। रचनाओं के साथ मौलिकता प्रमाण-पत्र तथा रचनाकार का संक्षिप्त परिचय संलग्न करना आवश्यक है। रचनाएँ दिनाँक ३० नवम्बर २०१० तक डाक, कोरियर, ई-मेल अथवा व्यक्तिगत रूप से निम्न पते पर पहुँच जानी चाहिए। पुरस्कार की घोषणा जनवरी २०११ में की जाएगी।

प्रविष्टियाँ भेजने का पता-चिराग़ जैन, एच-24, पॉकेट-ए, आई.एन.ए.कॉलोनी, नई दिल्ली-110023 (भारत),9868573612, ई-मेल chiragblog@gmail.com
(दिल्ली से चिराग जैन की रिपोर्ट )

0 टिप्पणियाँ:

 
Top